कनाडा के सरे शहर में मई 2026 में हुई सनसनीखेज हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मारा गया शख्स गुरविक्रमजीत सिंह वारिंग कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सहयोगी और नेटवर्क का प्रमुख हैंडलर था। कनाडाई जांच एजेंसियों के अनुसार वह गैंग के संपर्कों को संचालित करने और विभिन्न गतिविधियों के समन्वय में अहम भूमिका निभाता था
जानकारी के मुताबिक 4 मई 2026 को सरे के एक बिजनेस ऑफिस में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई थी, जिसमें गुरविक्रमजीत सिंह वारिंग की मौत हो गई थी घटना के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था पोस्ट में उसने वारिंग को अपने विरोधी गैंग का मुख्य हैंडलर बताते हुए उस पर क्रिकेट मैच फिक्सिंग,अवैध सट्टेबाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए थे
फिलहाल इस हत्याकांड की जांच कनाडा की Integrated Homicide Investigation Team कर रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मृतक का अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग नेटवर्क से कोई संबंध था या नहीं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है
इस घटना ने एक बार फिर कनाडा में सक्रिय भारतीय मूल के गैंग नेटवर्क, उनके आर्थिक स्रोतों और आपसी गैंगवार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जांच एजेंसियां अब हत्या के पीछे शामिल शूटरों, साजिशकर्ताओं और मृतक की वास्तविक भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं :सूत्र मीडिया रिपोर्ट



