GANGSTER: पंजाब पुलिस ने पिछले दिनों गैंगस्टर विरोधी अभियान चलाया तो 3 दिन के इस स्पेशल ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान से कई बड़ी जानकारी सामने आईं सबसे अहम जानकारी यही रही कि हाई-प्रोफाइल 61 गैंगस्टर्स विदेश में रहकर अपने साथियों की मदद से अपना नेटवर्क चला रहे हैं. सबसे अधिक गैंगस्टर्स अमेरिका में रहते हैं अब ये पुलिस की रडार पर आ गए हैं
विदेश में रह रहे 61 नामों में से सबसे अधिक 36 गैंगस्टर्स माझा क्षेत्र के रहने वाले हैं,जबकि शेष राज्य के अन्य हिस्सों से जुड़े हुए हैं इनमें से 4 मोस्ट वांटेड तो अन्य राज्यों के हैं,इसमें राजस्थान भी शामिल है हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा,जो नांदेड़ का रहने वाला है और इसके बारे में दावा है कि वह पाकिस्तान में लाहौर के पास कहीं छिपा हुआ है
जिन गैंगस्टर्स के अमेरिका में छिपे होने का शक है, उनमें सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़,गौरव पटियाल उर्फ लकी पटियाल,दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा या बीरा, गुरदेव सिंह उर्फ जैसल, सतबीर सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा, गुरलाल सिंह उर्फ गुल्लू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, हुसनदीप सिंह उर्फ हुसन, जरमनजीत सिंह मल्ही, करमवीर सिंह-पवित्तर प्रीत सिंह उर्फ पवित्तर, राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री, रणदीप मलिक, शमशेर सिंह उर्फ गढ़गज सिंह या शेरा और यादविंदर यादा शामिल हैं
ऑपरेशन के बारे में पंजाब पुलिस ने बताया कि इस दौरान 4,281 लोगों को हिरासत में लिया गया,और इसमें से 3,256 को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए गए लोगों में से 80 घोषित अपराधी भी शामिल हैं वायरल इमेज



